आचार्य विनोबा भावे के आदर्शों पर चलकर ही हो सकता है श्रेष्ठ भारत का निर्माण- आचार्य धर्मेन्द् – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आचार्य विनोबा भावे के आदर्शों पर चलकर ही हो सकता है श्रेष्ठ भारत का निर्माण- आचार्य धर्मेन्द्

😊 Please Share This News 😊

(वेद और विज्ञान के माध्यम से मानव पकड़ेगा विकास की राह)

सम्भल

     स्थित मेंथा मार्केट के महर्षि दयानंद आर्य समाज मंदिर में आचार्यकुल संस्था के जिला सम्मेलन एवं दिव्य गंगा सेवा मिशन के सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों के गंगाप्रेमी एवं आचार्यकुल परिवार के विद्वानों ने प्रतिभाग किया। आचार्यकुल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र, दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक शिवेश्वर पांडेय,हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, काशी हिंदी विद्यापीठ के कुलपति इंद्रजीत तिवारी, शिवनाथ सिंह शिव, इंद्रेश शर्मा एवं ओमप्रकाश मिश्रा ने मांँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कवि विद्वान एवं साहित्यकारों द्वारा काव्य पाठ किया गया तथा उनको स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।
पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र ने कहा कि भारत देश विभिन्न संपदाओं का देश है, इसके उत्थान हेतु सत्य सनातन संस्कृति को और भी मजबूत करना होगा। आचार्य विनोबा भावे के सपनों को साकार करने के लिए युवाओं की जागृति आवश्यक है तथा विनोबा जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का हम सबको संकल्प लेना होगा।
दि ग्राम टुडे के समूह संपादक डॉ. शिवेश्वर दत्त पांडेय और महासचिव इंद्रेश शर्मा ने गुरुकुल की महत्वा पर प्रकाश डालते हुए दिव्य गंगा सेवा मिशन की आगामी योजनाओं को सदन में प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले और सभी साहित्यकारों को डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने गंगा सेवी सम्मान से सम्मानित किया।
काशी हिंदी विद्यापीठ से इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान को भारतीय संस्कृति में आचार्य विनोबा भावे के आदर्शों को जोड़ना होगा तभी हम सब में त्याग, तपस्या, समर्पण और सेवा का भाव जागृत होगा।
इस अवसर पर शालिनी रस्तोगी मीनू, विकास मिश्रा, दिनेश कुमार, भगवती प्रसाद मिश्र, विशम्भर दयाल अवस्थी, शिवकुमार चंदन, पं. मुल्कराज आकाश, प्रमोद राणा, सत्यवती सत्या, नीरज गोस्वामी,ज्ञानप्रकाश उपाध्याय,वी. के. त्रिपाठी विकट, दिनेश पाल दिव्य,संजय सृजन, दीपक गोस्वामी, नवीन प्रकाश शर्मा, प्रमोद झा, विकास वार्ष्णेय, डॉ संदीप सचेत, आनंद शर्मा आदि ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजक शालिनी रस्तोगी मीनू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी कविता प्रस्तुत की जिससे सभी श्रोता तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इस कार्यक्रम का संचालन व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!