युवाओं और विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

युवाओं और विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी !

😊 Please Share This News 😊

···श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा और शपथ समारोह आयोजित

···विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विद्यार्थियों को दिखाई गई विशेष डॉक्यूमेंट्री

···विद्यार्थियों ने रैलियों, रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

···17 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने के लिए जिला प्रशासन का नागरिकों से आह्वान

फरीदाबाद

उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता में जिला में 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में आज देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्राएं, साइकिल रैलियां, शपथ समारोह, पेंटिंग, रंगोली, क्विज़, भाषण तथा व्याख्यान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

     अभियान के तहत गोवेर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़खल, गोवेर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-03 तथा गोवेर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चांदपुर में तिरंगा रैली एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-55 में तिरंगा साइकिल रैली निकालकर विद्यार्थियों ने शहरवासियों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

     गोवेर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊंचा गांव बल्लभगढ़ में साइकिल रैली के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। जीएसएसएसएस मेवला महाराजपुर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने तिरंगा, भारत माता और देशभक्ति से संबंधित आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विद्यार्थियों को दिखाई गई विशेष डॉक्यूमेंट्री

     गोवेर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धौज, गोवेर्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी-05, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर चंदीला तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खंडवाली में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की स्मृति में विशेष डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को देश के विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और राष्ट्रीय एकता के महत्व से अवगत कराया गया।

श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा और शपथ समारोह आयोजित

     श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा विद्यार्थियों और स्टाफ को राष्ट्रभक्ति एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

विद्यार्थियों ने रैलियों, रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

     पीएम श्री जीजीएसएसएस तिगांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर ध्वज अभियान’, तिरंगे के साथ सेल्फी, वंदे मातरम् गायन तथा अन्य राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुजैरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति के रंग बिखेरे।

     जिला प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रशासन ने आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की है।

कुंवर सिंह (फरीदाबाद जिला संवाददाता)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!