संसार जिसे त्यागता है उसे शिव करते हैं स्वीकार – सुमन शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

संसार जिसे त्यागता है उसे शिव करते हैं स्वीकार – सुमन शर्मा

😊 Please Share This News 😊

(हिंदू जागृति मंच द्वारा आयोजित सामूहिक आरती में हुई शिव चर्चा)

संभल

श्रावण मास के शिवरात्रि पर्व पर हिन्दू जागृति मंच द्वारा श्री शिव मंदिर, मंडी किशनदास सराय में भव्य सामूहिक आरती एवं शिव चर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं सामूहिक आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में ज्योति गुप्ता, मीनू रस्तोगी, सुमन लता शर्मा, रेखा शर्मा, बबीता भारद्वाज सहित सैकड़ों महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती के भजनों में भक्ति रस की डुबकी लगाई।
भक्तों को संबोधित करते हुए हिंदू जागृति महिला मंच की नगर अध्यक्ष सुमन लता शर्मा ने कहा कि धतूरा हो, विष हो, सर्प-बिच्छू, नर कंकाल अथवा अन्य कोई भी जीव या वस्तु जिससे संसार के लोग दूर भागते हैं, भगवान शिव उन्हें अपना आभूषण बनाकर धारण करते हैं। ऐसे नीलकंठ की महिमा अपरंपार है।
हिंदू जागृति महिला मंच की जिला अध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि श्रावण मास में किसी भी दिन, सोमवार जैसे विशेष दिन अथवा श्रावण शिवरात्रि पर निष्कपट भाव और श्रद्धा-भक्ति के साथ जो भी भगवान शिव का ध्यान करता है, उसे निश्चित रूप से शिव कृपा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में अरविंद शंकर शुक्ला, सुबोध कुमार गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, कुलदीप शर्मा, संजीव कुमार, सौरभ शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!