विद्यालय हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, बहजोई में निकाली गई तिरंगा रैली !
|
😊 Please Share This News 😊
|

बहजोई(संभल)
विद्यालय हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, बहजोई में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ रैली निकाली।
इस अवसर पर छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व, उसकी गरिमा एवं सम्मान के संबंध में संबोधित किया गया। छात्राओं को बताया गया कि तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करे तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान दे।
विद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ रैली में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
रिपोर्ट– संजीव गुप्ता
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

