ईमानदारी की मिसाल बने मंत्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने की खुलकर सराहना ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ईमानदारी की मिसाल बने मंत्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने की खुलकर सराहना !

😊 Please Share This News 😊

इंटरनल सर्वे में ईमानदारी के मामले में देशभर में प्रथम रहे राजेश नागर, सरल और सहज स्वभाव ने बनाई अलग पहचान : राजीब जेटली

फरीदाबाद

      हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश नागर की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ईमानदारी के मामले में कराए गए एक इंटरनल सर्वे में राजेश नागर पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजेश नागर अपनी बेदाग छवि, निष्पक्ष कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

      राजीव जेटली ने कहा कि राजेश नागर का सरल और सहज स्वभाव, आम लोगों से सीधा संवाद और बिना किसी भेदभाव के जनसमस्याओं का समाधान करने की कार्यशैली उन्हें अन्य जनप्रतिनिधियों से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनकी ईमानदारी, सादगी और सेवा भावना है।

     उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और राजेश नागर जैसे जनप्रतिनिधि इस सोच को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि न केवल सरकार की विश्वसनीयता बढ़ाते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

रिपोर्ट– अरुण शर्मा, फरिदबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!