नेहरू कॉलोनी के सैकड़ों लोगों का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर प्रदर्शन, मुआवजा व पुनर्वास की उठाई मांग ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नेहरू कॉलोनी के सैकड़ों लोगों का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर प्रदर्शन, मुआवजा व पुनर्वास की उठाई मांग !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट – अरुण शर्मा, फरीदाबाद

फरीदाबाद

      सेक्टर-16 स्थित हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर मंगलवार को नेहरू कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों ने सीटू (CITU) के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ का विरोध करते हुए प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, स्थायी पुनर्वास और वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

     प्रदर्शन के दौरान नेहरू कॉलोनी के लोगों के अधिवक्ता आर.एस. राठी ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक निर्णय में पुनर्वास विभाग (रिहैबिलिटेशन डिपार्टमेंट) की भूमि को नगर निगम की भूमि माना गया है। उनका कहना था कि इस फैसले के बाद कॉलोनी के लोगों में दोबारा तोड़फोड़ की आशंका को लेकर भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

      प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिन परिवारों के मकान पहले ही ध्वस्त किए जा चुके हैं, वे आज भी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनके पास न तो स्थायी आश्रय है और न ही आजीविका के पर्याप्त साधन। ऐसे में सरकार को मानवीय आधार पर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ उनके स्थायी पुनर्वास की तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए।

      प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की कि बिना वैकल्पिक पुनर्वास की व्यवस्था किए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई न की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा करे और जल्द से जल्द पुनर्वास की ठोस योजना लागू करे।

      प्रदर्शन के अंत में प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई, तो आंदोलन को और तेज करते हुए बड़े स्तर पर जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!