वृक्षारोपण मानव जीवन के लिए वरदान : मो. इसरार खान – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वृक्षारोपण मानव जीवन के लिए वरदान : मो. इसरार खान

😊 Please Share This News 😊

सम्भल

     केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा सरवर हुसैन इंटर कॉलेज, नूरियो सराय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण को मानव जीवन के लिए वरदान बताया गया। केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में बेल, नीम, सहजन, नींबू आदि के पौधे लगाए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिल्बेंजा अस्पताल के स्वामी मो.इसरार खान ने कहा कि मानव बिना ऑक्सीजन के जीवित नहीं रह सकता और ऑक्सीजन केवल और केवल वृक्षों से ही प्राप्त होती है। इसलिए मानव के लिए वृक्ष प्राण के समान हैं।
उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवनकाल में पांच-पांच वृक्ष लगाने का आह्वान किया और उन वृक्षों को अपने बच्चों या परिवार के सदस्य की तरह पालन-पोषण करने पर बल दिया।
केमिस्ट एसोसिएशन के
कोषाध्यक्ष मो. शाहनवाज आलम ने बताया कि केमिस्ट एसोसिएशन समाज, राष्ट्र और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में साफ-सफाई अभियान, वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ समाज द्वारा अपेक्षित कार्य संपादित किए जाते रहते हैं।
इस अवसर पर सरवर हुसैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शबाब आलम, दुर्वेश सैनी आदित्य शर्मा, सिराज अहमद, सुहेल खान, आरिफ अल्वी, असलम खान, तालिब हुसैन आदि सहित अनेक सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। सभी ने वृक्षों की सुरक्षा, सिंचाई और परवरिश की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी व्यक्त किया। केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!