सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

😊 Please Share This News 😊

···पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

नजीबाबाद।

      राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में सोमवार को पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वन व वन्य जीव संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर मशहूर जादूगर वी सम्राट द्वारा खेल खेल, हास्य विनोद और अपनी जादुई कला के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने, वन्य जीवों का संरक्षण करने तथा मानव वन्य जीव संघर्ष से बचाव के बारे में बताया गया। जादूगर सम्राट ने कहा कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र में दो या अधिक लोग ही जंगल में काम करने जाएं।गन्ने के खेत में समूह बनाकर जाएं।वहां जाकर जोर जोर से आवाज करें जिससे गुलदार भाग जाए। गुलदार से सामना होने पर डरकर भागने के बजाय उसकी आँखों में आँख डालकर देखें। अपने हाथ ऊपर करके उसको अपना कद बड़ा दिखाने की कोशिश करें।धीरे धीरे पीछे हटें।तुरंत वन विभाग को सूचना दें।वन विभाग द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।वन विभाग के रेंजर रामकुमार ने कहा कि वन नष्ट होने से जीव जंतु ही नहीं अपितु मानवता का भी नाश होता है।एक पेड़ सौ पुत्र समान की अवधारणा पर हमको काम करना होगा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वन दारोगा परशुराम सिंह, वन दारोगा तेजपाल सिंह, अरुण दीक्षित,रामबली,योगाचार्य अरुण राजपूत,शाजियाखान,फर्नाज़,दीपांशी, साहिबा, लक्ष्मी चौहान आदि उपस्थित रहे। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!