नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दिया चंदन जी की बाल कविताओं को अपना स्वर !
|
😊 Please Share This News 😊
|

रामपुर
रामपुर के ज्वालानगर स्थित प्रभावती कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने वरिष्ठ कवि चंदन जी की बाल कविताओं को गुनगुनाते हुए कक्षाओं में प्रस्तुति दी। इन छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से परी, उन्नति, अभिमन्यु, आरुषि प्रजापति, रचित यादव आदि बच्चों ने उत्तम प्रस्तुति दी जिसे सुनकर सभी बच्चे प्रसन्न दिखाई पड़े।
उधर सिविल लाइन्स स्थित श्री हरि सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के बीच भी कविताओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर शिवम, गौरव, काव्या श्रेष्ठ, अचलेंद्र वशिष्ठ, आस्था, रूबल आदि ने बचपन के गीत पुस्तक में संकलित कविताओं को अपना स्वर प्रदान किया। उक्त छात्र-छात्राओं को, पुस्तक के रचनाकार शिवकुमार चंदन ने, प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं के साथ, स्मृति-चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
ज्ञात हो कि रामपुर निवासी ख्यातिलब्ध कलमकार शिवकुमार चंदन द्वारा रचित बाल कविता-संग्रह, बचपन के दिन कुछ दिन पूर्व ही पंजाब के जालंधर स्थित आस्था प्रकाशन गृह से प्रकाशित हुआ है, जिसकी प्रत्येक कविता बच्चों के मन को छूने वाली दिखाई पड़ती है। इस पुस्तक की भूमिका पंजाब के साहित्य शिरोमणि प्रोफेसर मोहन सपरा, डॉ राकेश चक्र, शंभू प्रसाद भट्ट, अतुल कुमार शर्मा, डॉ महेश मधुकर, एवं डॉ धीरेंद्र रांगड़ ने लिखी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

