अवैध पार्किंग बनी परेशानी का सबब, राजघाट रोड पर हर दिन लग रहा जाम ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध पार्किंग बनी परेशानी का सबब, राजघाट रोड पर हर दिन लग रहा जाम !

😊 Please Share This News 😊

···थाना ,तहसील,नगर पंचायत में शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई।

बबराला (संभल)

      गुन्नौर तहसील क्षेत्र के नगर बबराला में स्थित राजघाट रोड पर थाना से चंद कदमों की दूरी व कैलाश हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग किए जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घनी आबादी के बीच सड़क पर खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राजघाट गंगा जाने वाले श्रद्धालुओं, मुंडन संस्कार में आने वाले परिवारों तथा अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और एंबुलेंस तक को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जहां अवैध रूप से पार्किंग किए जाते हैं उसके आसपास पंजाब नेशनल बैंक , कई स्वास्थ्य क्लिनिक ,थाना , मुख्य बाजार के लिए जाने का रास्ता है।

बबराला निवासी लकी वार्ष्णेय व स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े किए जाने से यातायात प्रभावित रहता है। त्योहारों और अवकाश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में देरी होती है, जबकि राजघाट गंगा जाने वाले श्रद्धालुओं को भी जाम में फंसना पड़ता है।

रिपोर्ट – भूपेंद्र राघव

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!