उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के मा.उपाध्यक्ष एवं मा. सदस्य ने गौशालाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के मा.उपाध्यक्ष एवं मा. सदस्य ने गौशालाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश !

😊 Please Share This News 😊

सम्भल (बहजोई), 6 जुलाई 2026

      उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री महेश शुक्ल एवं आयोग के माननीय सदस्य श्री दीपक गोयल ने जनपद सम्भल के नोडल के रूप में भ्रमण के दौरान चन्दौसी तहसील स्थित कैथल गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 250 गौवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 74 नर एवं 176 मादा गौवंश शामिल हैं। गौशाला में 1200 कुंतल भूसा उपलब्ध पाया गया।
निरीक्षण के दौरान माननीय उपाध्यक्ष ने गौवंश के लिए उपलब्ध पशु आहार, हरे चारे एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि गौवंश को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, 08 कुंतल पशु आहार, चरही में नमक तथा पेयजल में चूना मिलाकर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके उपरांत उन्होंने विकासखंड बहजोई स्थित बाहपुर पट्टी गौशाला, जिसका संचालन जिला पंचायत द्वारा किया जा रहा है, का निरीक्षण किया। यहां कुल 350 गौवंश संरक्षित पाए गए तथा 600 कुंतल भूसा उपलब्ध मिला। गौशाला में पर्याप्त हरा चारा, पशु आहार एवं चूना युक्त स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान माननीय उपाध्यक्ष ने गोबर की खाद का नियमानुसार नीलामी के माध्यम से विक्रय कराने तथा संबंधित अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गौशालाओं के संचालन एवं गौवंश संरक्षण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय उपाध्यक्ष ने गौवंश संरक्षण, जनसहभागिता, हरा चारा उत्पादन तथा वर्षा ऋतु में गौवंश के संरक्षण एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, अपर निदेशक पशुपालन विभाग मुरादाबाद डॉ जगदीश प्रसाद,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह , समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!