जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गुन्नौर में चलाया गया अवैध कब्जा मुक्ति अभियान ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गुन्नौर में चलाया गया अवैध कब्जा मुक्ति अभियान !

😊 Please Share This News 😊

···तहसील गुन्नौर के ग्राम ईकौना में श्रेणी 5 -3 (ड़) ढाका भूमि को उप जिलाधिकारी गुन्नौर के निर्देशन में तहसीलदार द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम द्वारा कराया गया कब्जा मुक्त

···जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सरकारी तालाबों, चक मार्गों तथा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराने के दिए हुए हैं निर्देश।

सम्भल (बहजोई), 20 जून 2026

      जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा एक अभियान चलाते हुए जनपद में चकमार्गों, तालाबों एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं।
साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जनपद में 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करने तथा उन पर से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए हैं।
इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकासचन्द्र के निर्देशन में तहसीलदार रवि सोनकर एवं नायब तहसीलदार अनुज कुमार तथा राजस्व निरीक्षक गवेन्द्र सिंह एवं जाहरी सिंह तथा लेखपालों द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाते हुए तहसील गुन्नौर के ग्राम ईकौना में गाटा संख्या 187/.200 हेक्टेयर,194 / .287 हेक्टेयर एवं 195 /.076 हेक्टेयर लगभग 6 बीघा भूमि जोकि राजस्व अभिलेखों में श्रेणी 5-3 (ड़) ढाका के रूप में दर्ज है तथा जिसमें गॉंव के ही निवासियों द्वारा अस्थायी अवैध कब्जा किये हुए था। भूमि को चिन्हांकित करते हुए टीम द्वारा पुलिस बल के साथ कब्जा मुक्त कराया गया।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि जनपद में तालाबों, चकमार्गों एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर अभियान चलाते हुए अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!