पत्रकार और समाजसेवी होने का झांसा देकर ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाला दंपति गिरफ्तार, जेल भेजा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पत्रकार और समाजसेवी होने का झांसा देकर ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाला दंपति गिरफ्तार, जेल भेजा !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट – अरुण शर्मा, फरीदाबाद

      फरीदाबाद के थाना मुजेसर पुलिस ने शराब ठेका संचालक को धमकाकर लंबे समय से अवैध वसूली करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोप है कि दोनों स्वयं को समाजसेवी और पत्रकार बताकर शराब ठेका संचालक पर दबाव बनाते थे तथा हर माह रंगदारी की मांग करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

     गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (करीब 50 वर्ष) और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 निवासी एक शराब ठेका संचालक ने 13 जून को थाना मुजेसर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि रोहताश और उसकी पत्नी कई महीनों से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

     शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी दंपति स्वयं को समाजसेवी और पत्रकार बताते हुए कहते थे कि यदि क्षेत्र में शराब का ठेका चलाना है तो उन्हें हर माह 10 हजार रुपये देने होंगे। इतना ही नहीं, वे ठेके के आसपास रेहड़ी और खोखा लगाने वाले लोगों से भी प्रतिदिन 100 रुपये की वसूली करने का दबाव बनाते थे। रुपये देने से इनकार करने पर लोगों को धमकियां दी जाती थीं।

     पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी दंपति शराब ठेके और उसके आसपास की गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने की धमकी देते थे। साथ ही महिला द्वारा झूठे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने और पुलिस शिकायत दर्ज कराने की धमकी भी दी जाती थी। इन धमकियों के चलते ठेका संचालक लंबे समय तक दबाव में रहा और आरोपियों को नियमित रूप से रुपये देता रहा।

      शिकायत के अनुसार, बीते आठ से नौ महीनों के दौरान आरोपी दंपति उससे लगभग सात हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से अवैध वसूली करता रहा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर 13 जून को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

      पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ठेके के आसपास शराब पीने वाले लोगों और अन्य गतिविधियों की वीडियो बनाते थे और बाद में इन्हीं वीडियो का इस्तेमाल कर ठेका संचालक को ब्लैकमेल करते हुए धन उगाही करते थे।

      पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल में ऐसे कई अहम साक्ष्य मौजूद हो सकते हैं, जिनसे आरोपियों की अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!