नेहरू कॉलोनी तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज से पंचायत और अनिश्चितकालीन धरना शुरू ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नेहरू कॉलोनी तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज से पंचायत और अनिश्चितकालीन धरना शुरू !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट – अरुण शर्मा, फरीदाबाद

     फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे तोड़फोड़ अभियान के विरोध में कांग्रेस ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस ने रविवार से पंचायत आयोजित करने और उसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। यह पंचायत और धरना एनआईटी तीन नंबर पुलिया के निकट आयोजित किया जा रहा है।

      कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर निगम की कार्रवाई से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं, जिससे लोगों के सामने आवास और आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में प्रभावित नागरिकों की आवाज बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

      कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं। उनका कहना है कि जब तक प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत के दौरान स्थानीय निवासियों की राय ली जाएगी और आंदोलन की आगामी रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।

      दूसरी ओर, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित धरने के लिए अभी तक पुलिस विभाग से कोई औपचारिक अनुमति नहीं ली गई है। हालांकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं तो सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

      गौरतलब है कि नेहरू कॉलोनी में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई पिछले कई दिनों से जारी है। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय निवासियों और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस का यह आंदोलन आने वाले दिनों में फरीदाबाद की राजनीति का एक प्रमुख मुद्दा बन सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!