नीरज शर्मा के आरोपों पर कृष्णपाल गुर्जर का पलटवार, बोले – विपक्ष पहले अपने राजनीतिक आचरण का करे आत्ममंथन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नीरज शर्मा के आरोपों पर कृष्णपाल गुर्जर का पलटवार, बोले – विपक्ष पहले अपने राजनीतिक आचरण का करे आत्ममंथन !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

      केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह हताश हो चुकी है और जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बावजूद झूठे आरोपों के सहारे राजनीतिक अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रही है।

     फरीदाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने और भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम किया जाता था।

      उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस नेताओं की राजनीति और उनकी कार्यशैली को भली-भांति समझ चुकी है। यही कारण है कि कांग्रेस लगातार जनाधार खो रही है और आने वाले समय में भी उसे जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल आरोप लगाने की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा विकास, सुशासन और जनसेवा के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।

     नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भी किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है, सरकार निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

    पूर्व विधायक नीरज शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्ष को पहले अपने राजनीतिक आचरण और कार्यशैली का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से सच्चाई नहीं बदलती और जनता सब कुछ देख रही है। जनता विकास कार्यों और सरकार के प्रदर्शन के आधार पर अपना निर्णय लेती है।

     कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुख शासन व्यवस्था स्थापित हुई है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और आम जनता तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जा रहा है।

     उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता विकास कार्यों को गति देना, जनसमस्याओं का समाधान करना और सुशासन को मजबूत करना है। जनता भाजपा की नीतियों और कार्यों पर भरोसा करती है तथा आने वाले चुनावों में भी इसका जवाब देगी।

रिपोर्ट – अरुण शर्मा, फरीदाबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!