आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए रास्ता साफ: मस्जिद चौक क्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रही तोड़फोड़ कार्रवाई ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए रास्ता साफ: मस्जिद चौक क्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रही तोड़फोड़ कार्रवाई !

😊 Please Share This News 😊

···20 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

अरुण शर्मा, फरीदाबाद

     फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित मस्जिद चौक क्षेत्र में रविवार को भी अतिक्रमण हटाने का अभियान दूसरे दिन लगातार जारी रहा। नगर निगम की टीमों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाने और परियोजना क्षेत्र को पूरी तरह खाली कराने का कार्य जारी रखा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आसपास के कई मार्गों पर बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया। मौके पर क्राइम ब्रांच, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें पूरे समय मौजूद रहीं।

     नगर निगम द्वारा गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर एवं प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए मार्ग को बाधामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को चले अभियान के दौरान करीब 40 वर्ष पुराने मंदिर और मस्जिद सहित कई अवैध निर्माणों को हटाया गया था। दूसरे दिन भी निगम की कार्रवाई लगातार जारी रही।

     अधिकारियों के अनुसार अब तक 20 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि परियोजना के लिए निर्धारित मार्ग पर बने अतिक्रमण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, जिन्हें हटाना आवश्यक था। निगम का लक्ष्य पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर परियोजना कार्यों को गति देना है।

     नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जिन निर्माणों को हटाया गया है, वे सरकारी भूमि एवं ग्रीन बेल्ट क्षेत्र पर बने हुए थे। कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद निगम ने कानून के तहत यह अभियान शुरू किया।

     कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी की।

      नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुरूप चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। शहर में जहां-जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें मिलेंगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

     उन्होंने कहा कि नमो भारत आरआरटीएस और एलिवेटेड रोड जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं फरीदाबाद की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देंगी तथा दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा से कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाएंगी। ऐसे में परियोजनाओं के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को हटाकर कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!