फ़रीदाबाद की राजनीति में बढ़ी हलचल, लखन सिंगला की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों ने बढ़ाई अटकलें ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फ़रीदाबाद की राजनीति में बढ़ी हलचल, लखन सिंगला की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों ने बढ़ाई अटकलें !

😊 Please Share This News 😊

अरुण शर्मा, फरीदाबाद

     फरीदाबाद की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। Lakhan Kumar Singla की लगातार राजनीतिक मुलाकातों ने शहर के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म कर दिया है।

      जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक Lalit Nagar, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव Sharda Rathore तथा एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक Nagender Bhadana के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

     इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि तीनों वरिष्ठ नेताओं के साथ लखन सिंगला की बंद कमरे में लंबी राजनीतिक चर्चा हुई। हालांकि मुलाकात के एजेंडे को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इन बैठकों ने सियासी माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया है।

      शहर में यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले दिनों में फरीदाबाद की राजनीति में कोई बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम या समीकरण देखने को मिल सकता है। राजनीतिक जानकार इन मुलाकातों को भविष्य की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देख रहे हैं।

     सूत्रों की मानें तो हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और आगामी रणनीतियों को लेकर विपक्षी खेमे में लगातार मंथन जारी है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं और प्रभावशाली चेहरों के बीच बढ़ती सक्रियता ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

     फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इन बैठकों के बाद फरीदाबाद की राजनीति में कौन सा नया मोड़ सामने आता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!