वाह रे बबराला पुलिस, गुमशुदा लड़की की तहरीर लेकर पहुँचे परिजनों को ही देने लगे डंडो से मारकर भगाने की धमकी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाह रे बबराला पुलिस, गुमशुदा लड़की की तहरीर लेकर पहुँचे परिजनों को ही देने लगे डंडो से मारकर भगाने की धमकी !

😊 Please Share This News 😊

बबराला (संभल)

     मामला बबराला राजघाट का है जहाँ कल अपने परिजनों और गांव वालों के साथ गंगा स्नान करने आई मैढोली निवासी ऋषिपाल सिंह की 16 वर्षीय पुत्री श्रीमती अचानक गायब हो गयी। लड़की के परिजनों ने बबराला पुलिस और गोताखोरो की सहायता ली और गंगा मे श्रीमती की तलाश की लेकिन लड़की का कुछ पता नही चल सका। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है।
वहीं आज मंगलवार को किसी अंजान नंबर से लड़की के परिजनों को कई बार फोन आया कि तुम्हारी लड़की जिंदा है और उनके पास है। लड़की को जिंदा बापस पाना चाहते हो तो 50 हजार रुपये दे दो। लड़की के परिजन फोन पर बताई हुई जगह पर पहुँचे भी लेकिन वहाँ उन्हें कोई नही मिला।
शाम को उस नंबर और उस नंबर की काल रिकॉर्डिंग लेकर लड़की के परिजन बबराला थाने पहुँचे। लड़की के परिजनों का कहना है कि थाने की पुलिस ने उल्टा उन्हें ही गालियाँ और डंडो से पीटने की धमकी देकर उन्हें वहाँ से भगा दिया। परिजनों का आरोप है कि दीपक नाम का कांस्टेबल शराब के नशे में था और उन्हें गंदी गंदी गालियाँ दे रहा था। करीब 8.30 pm तक लड़की के परिजनों ने थाने के बाहर खड़े होकर S.H.O. साहब का इंतजार किया और उसके बाद वे बापस गांव लौट गए। परिजनों का कहना है कि कल सुबह वे अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक के पास जायेंगे। उनका मानना है कि लड़की का फिरौती के लिए अपहरण किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!