दिशा बैठक के बाद नगर निगम में बड़ा एक्शन, एसडीओ संजय बंसल सस्पेंड ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दिशा बैठक के बाद नगर निगम में बड़ा एक्शन, एसडीओ संजय बंसल सस्पेंड !

😊 Please Share This News 😊

···विकास कार्यों में गड़बड़ी और कमीशनखोरी के आरोपों के बाद कार्रवाई, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

रिपोर्ट: अरुण शर्मा | फरीदाबाद

        फरीदाबाद में मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के बाद नगर निगम प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए एसडीओ संजय बंसल को सस्पेंड कर दिया। विकास कार्यों में अनियमितताओं, घटिया निर्माण और ठेकेदारों से कथित सांठगांठ के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

      बैठक के दौरान बड़खल विधानसभा से भाजपा विधायक Dhaneesh Adlakha ने एसडीओ संजय बंसल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ठेकेदारों के साथ मिलकर तय दरों से कम कीमत पर टेंडर जारी किए, जिसके चलते विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों के सैंपल टेस्ट तक नहीं कराए गए और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

      विधायक ने बैठक में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी ने व्यवस्था को खोखला कर दिया है। उन्होंने कहा कि “नगर निगम को दलालों का अड्डा बना दिया गया है। पहले बनी सड़कें वर्षों तक टिकती थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बनी सड़कें हर कुछ महीनों में टूटने लगती हैं, जो निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।”

     नगर निगम आयुक्त Dhirendra Khadgata ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एसडीओ संजय बंसल को निलंबित करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार को पत्र भेज दिया गया है। साथ ही अतिरिक्त आयुक्त Saloni Sharma को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। उन्हें 10 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

     दिशा बैठक में उठे इस मुद्दे के बाद नगर निगम के कार्यों और निर्माण गुणवत्ता को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!