सफाई कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन !

😊 Please Share This News 😊

···सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कर्मचारियों की मांगें जल्द मानने की मांग

रिपोर्ट: अरुण शर्मा | फरीदाबाद

      फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करने की मांग की गई।

      इस प्रदर्शन में पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, फरीदाबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

      प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को बिना देरी किए इन्हें स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।

      उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी और गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

      वहीं जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि सरकार की कमजोर नीतियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है।

      उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर अब खुद भाजपा नेता ही अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि शहरवासियों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!