भाजपा नेताओं की ‘नोटंकी’ से जनता गुमराह नहीं होगी : नीरज शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भाजपा नेताओं की ‘नोटंकी’ से जनता गुमराह नहीं होगी : नीरज शर्मा

😊 Please Share This News 😊

···200 करोड़ के कथित घोटाले की सीबीआई या ईडी जांच की मांग, भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

रिपोर्ट: हर्षुल शर्मा | हरियाणा

       फरीदाबाद में नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। एनआईटी-86 से पूर्व विधायक Neeraj Sharma ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए नगर निगम में हुए कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले की सीबीआई या ईडी से जांच कराने की मांग उठाई है।

      पूर्व विधायक ने 12 मई को आयोजित दिशा बैठक में भाजपा नेताओं द्वारा अधिकारियों के खिलाफ दिए गए बयानों को “सिर्फ नोटंकी” करार देते हुए कहा कि जो लोग आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, वही उस समय चुप्पी साधे बैठे थे, जब नगर निगम में बड़े स्तर पर कथित घोटाले हो रहे थे।

      नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि उस दौर में भ्रष्टाचार को इसलिए नजरअंदाज किया गया क्योंकि “लूट में हिस्सेदारी” थी। उन्होंने कहा कि अब कैमरों के सामने अधिकारियों को कोसकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि सच्चाई से सभी भली-भांति परिचित हैं।

       उन्होंने दावा किया कि नगर निगम के पैसों का दुरुपयोग किया गया और नेताओं के करीबी लोगों की विदेश यात्राएं तक सरकारी धन से कराई गईं। शर्मा ने भाजपा नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे शपथ पत्र देकर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करें कि उनका इस कथित घोटाले से कोई संबंध नहीं है।

     पूर्व विधायक ने कई गंभीर मामलों का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। इनमें रेलवे पटरी चोरी का मामला, पेरीफेरी रोड के स्पेसिफिकेशन में कथित बदलाव तथा बिना हस्ताक्षर के करोड़ों रुपये के चेक पास किए जाने जैसे आरोप शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच होने पर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

      नीरज शर्मा ने कहा कि यदि भाजपा नेता वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, तो उन्हें स्वयं अपनी सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई या ईडी जांच की सिफारिश करनी चाहिए।

       अंत में उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि फरीदाबाद की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जनता की अदालत में जवाब देना पड़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!