संभल मे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष में मंडी पौधशाला, बबराला गुन्नौर रेंज मे कार्यक्रम का हुआ आयोजन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

संभल मे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष में मंडी पौधशाला, बबराला गुन्नौर रेंज मे कार्यक्रम का हुआ आयोजन !

😊 Please Share This News 😊

बबराला(संभल)

        अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को लेकर मंडी पौधशाला बबराला, गुन्नौर रेंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों के द्वारा मजदूर भाई,बहनों को उनके स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखते हुए,किस तरह से स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए इसके बारे मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर ने बताया कि मजदूर भाई कड़ी मेहनत करते हैं इसलिए उन्हें संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन एवं तनाव से मुक्त जैसे सरल उपाय अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुबह उठकर टहलने, धूमपान और शराब से दूर रहना चाहिए तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित समाज सेवी ने मजदूरों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर जीवन की संपत्ति है जो परिवार और समाज को मजबूत बनाता है उन्होंने बताया कि जीवन दो शब्द जीव और वन से मिलकर बना है अर्थात जीव और वन एक दूसरे के पूरक हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी गुन्नौर रेंज बृजमोहन शर्मा ने बताया कि मजदूर साथियों का उनके खान-पान, हरी सब्जियां, ताजे फलों से स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है लेकिन धूम्रपान से उन्हें सख्त परहेज करना चाहिए जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर डॉक्टर एवं उनके सहयोगी द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जिसमे हाईब्लड प्रेशर, शुगर की जाँच आदि सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यकता अनुसार दवाइयां वितरित की गई कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी बृजमोहन शर्मा, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी विशेष कुमार यादव,सुरेश वन दरोगा, दीपक कुमार ,अमित कुमार वनरक्षक, राजकुमार एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

संभल से व्यूरो चीफ एल के भारद्वाज की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!