बीके चौक पर थार का खतरनाक रिवर्स ड्रामा: चालान से बचने के लिए 200 मीटर तक उलटी दौड़ी गाड़ी, बड़ा हादसा टला ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बीके चौक पर थार का खतरनाक रिवर्स ड्रामा: चालान से बचने के लिए 200 मीटर तक उलटी दौड़ी गाड़ी, बड़ा हादसा टला !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

     फरीदाबाद के व्यस्ततम बीके चौक पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 19 वर्षीय युवती ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अपनी थार गाड़ी को करीब 200 मीटर तक खतरनाक तरीके से रिवर्स में दौड़ा दिया। इस लापरवाही भरे कदम से सड़क पर चल रहे कई वाहन और बाइक सवार बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

      प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह लगभग सवा 11 बजे की है। ट्रैफिक विभाग की टीम, जिसमें जेडटीओ इंद्रजीत और एएसआई नानक चंद शामिल थे, बीके चौक पर नियमित जांच के लिए तैनात थी। इसी दौरान मेट्रो मोड़ की ओर से आ रही एक काले रंग की थार को रोका गया, जिसके शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी हुई थी।

      जैसे ही पुलिसकर्मी ने वाहन रोकने का इशारा किया, युवती ने गाड़ी रोकने के बजाय अचानक रिवर्स गियर डाल दिया और तेज गति से गाड़ी पीछे दौड़ानी शुरू कर दी। इस अप्रत्याशित हरकत से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो से तीन बाइक सवार इस दौरान थार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

     स्थिति को गंभीर होते देख पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और काफी मशक्कत के बाद वाहन को रुकवाने में सफलता पाई। जांच के दौरान मौके पर ही गाड़ी से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10,500 रुपये का चालान काटा गया।

     ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, युवती एनआईटी-1 क्षेत्र की निवासी है। हालांकि, पकड़े जाने के बाद युवती भावुक होकर रोने लगी। इस पर पुलिस ने ‘डेंजरस ड्राइविंग’ के तहत अतिरिक्त कार्रवाई करने के बजाय उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

       इस घटना के बाद शहरवासियों में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद पुलिस की नरमी कई सवाल खड़े करती है। नागरिकों ने मांग की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन सभी के लिए समान रूप से लागू किया जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की खतरनाक हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

 

रिपोर्ट– अरुण शर्मा, मंडल व्यूरो चीफ, फरीदाबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!