जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

😊 Please Share This News 😊

संभल (बहजोई) 2 मई 2026

        जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील चंदौसी में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चंदौसी में कांशीराम आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कॉलोनी में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से ना रहे अगर कोई रहता है तो उसके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कॉलोनी की साफ सफाई एवं मरम्मत को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया उन्होंने कहा कि कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक,उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, क्षेत्राधिकारी चंदौसी दीपक तिवारी,तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!