एडीसी अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में जिला एनकार्ड (NCORD) कमेटी की बैठक आयोजित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में जिला एनकार्ड (NCORD) कमेटी की बैठक आयोजित !

😊 Please Share This News 😊

··· ड्रग एब्यूज के विरुद्ध जिला कार्य योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा, विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश

फरीदाबाद, 02 मई।

     एडीसी अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में आज शनिवार को लघु सचिवालय में जिला एन-कोर्ड (NCORD) कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशा उन्मूलन हेतु तैयार डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का आंकलन किया गया।

      बैठक के दौरान एडीसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

     एडीसी ने कहा कि नशा उन्मूलन केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक इकाइयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।

     उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।

      स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया जाए तथा नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को उचित परामर्श एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अतिरिक्त पुनर्वास की व्यवस्था को भी मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

     एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल नशे पर नियंत्रण करना ही नहीं, बल्कि प्रभावित व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाना भी है। इसके लिए काउंसलिंग, पुनर्वास एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

      बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करें, ताकि जिला कार्य योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कमी न रहे।

      उन्होंने अंत में कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी संबंधित विभागों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

      बैठक में सीटीएम अंकित कुमार, सिविल सर्जन जयंत आहूजा सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!