नोडल अधिकारी ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण; व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, लेकिन बजट के अभाव में कर्मचारी परेशान ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नोडल अधिकारी ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण; व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, लेकिन बजट के अभाव में कर्मचारी परेशान !

😊 Please Share This News 😊

गुन्नौर (संभल)

     आज दिनांक 28.04.2026 को भागीरथी दिव्य गौशाला ट्रस्ट, ग्राम फरीदपुर की गौशाला का नोडल अधिकारी श्री नवल किशोर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 102 गोवंश पाए गए, जिनमें 14 बछिया, 08 बछड़े, 5 सांड 1बैल और 74 मादा गोवंश शामिल हैं।

निरीक्षण की मुख्य बातें:

गोवंश का स्वास्थ्य: सभी गोवंश स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट पाए गए, जिसे देखकर अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
खान-पान व सफाई: भूसे का गोदाम भरा हुआ पाया गया और पीने के पानी के लिए हैंडपंप की व्यवस्था सही मिली। चोकर और दाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। गौशाला परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक रही।
सुरक्षा: गर्मी और धूप से बचाव के लिए टीन शेड की उचित व्यवस्था पाई गई।

बजट की समस्या आई सामने:

     जहाँ एक ओर व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं, वहीं दूसरी ओर गंभीर वित्तीय समस्या भी उजागर हुई। केयर टेकर्स (गौसेवकों) ने बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसके साथ ही, पिछले तीन माह से भूसे की मद का बजट भी प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे आगामी समय में चारे के संकट की आशंका बनी हुई है। नोडल अधिकारी ने इन समस्याओं को संज्ञान में लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!