दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद में बनेंगे दो नए उतार-चढ़ाव, लाखों लोगों को मिलेगी राहत ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद में बनेंगे दो नए उतार-चढ़ाव, लाखों लोगों को मिलेगी राहत !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

      फरीदाबाद से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आम जनता को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सप्रेसवे पर दो नए उतार-चढ़ाव (कट) बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को फिजिबिलिटी जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    मंत्री ने बताया कि दिल्ली सीमा से फरीदाबाद के मीठापुर से लेकर कैली तक एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान कुल छह उतार-चढ़ाव स्वीकृत किए गए थे, जो वर्तमान में संचालित हैं। लेकिन बढ़ती आबादी और क्षेत्र के तेजी से विकास के चलते अब अतिरिक्त कट की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

     स्थानीय निवासियों के अनुसार मीठापुर से सेक्टर-37 के बीच कोई भी कट उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण लोगों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इसी तरह सेक्टर-17 से आईएमटी क्षेत्र तक भी कट की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहर पार क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोग प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर हैं।

      कृष्ण पाल गुर्जर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एनएचएआई द्वारा उपयुक्त स्थानों का चयन कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाएगी। इन दो नए उतार-चढ़ाव के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत भी मिलेगी।

     इस निर्णय से फरीदाबाद के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट– अरुण शर्मा, मंडल व्यूरो चीफ, फरीदाबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!