केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में आय व्यय का विवरण प्रस्तुत !
|
😊 Please Share This News 😊
|

(केमिस्ट के हित में एसोसिएशन के होंगे फैसले)
संभल
संभल केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रत्येक केमिस्ट हित समर्पित रहने का संगठन के पदाधिकारियो ने संकल्प लिया। कार्यक्रम संबंधी आय व्यय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम संबंधी योजना, रचना, व्यवस्था आदि की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। ड्रग विभाग के अधिकारियों के भरपूर सहयोग की भावना को नमन किया गया।
शहर के यशोदा होटल में आयोजित केमिस्ट एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में अपने विचार रखते हुए प्रियरत्न आर्य ने कहा कि केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम की सफलता पर प्रत्येक केमिस्ट को प्रसन्नता है। कार्यक्रम में ड्रग इंस्पेक्टर जयेंद्र कुमार तथा डीएलए पूरन चंद्र की गरिमामय उपस्थिति एवं उत्तम विचार प्रत्येक केमिस्ट को सहयोग देने की पुनीत भावना को नमन कर संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्य अध्यक्ष राहिल भारतीय ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन प्रत्येक केमिस्ट के हित समर्पित रहेगी। उन्होंने प्रत्येक माह में दो बैठक करने तथा वर्ष में दो बार बड़े कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वीकार किया। मोहम्मद शाहनवाज आलम ने आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। सुबोध पाल ने कार्यक्रम की योजना, रचना, भोजन, मंच सज्जा, स्वागत, संचालन, विचार उद्बोधन सहित सभी व्यवस्थाओं की प्रशंसा एवं सराहना की। सत्यवीर पाल, मोहम्मद नसीम, अवधेश कुमार वार्ष्णेय, अतुल कुमार त्यागी, सौरभ गुप्ता, हेमंत वार्ष्णेय, आदि ने समीक्षा बैठक में अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम की अपेक्षा से अधिक सफलता पर गर्व और गौरव व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने की और संचालन अनिल कुमार अग्रवाल ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

