HCS प्रीलिम्स परीक्षा में सख्ती: फरीदाबाद में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा, करनाल में देरी से पहुंचे युवक की छूटी परीक्षा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

HCS प्रीलिम्स परीक्षा में सख्ती: फरीदाबाद में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा, करनाल में देरी से पहुंचे युवक की छूटी परीक्षा !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

      रविवार को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित HCS (Executive Branch) एवं अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा-2025 प्रदेशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। इस दौरान फरीदाबाद में एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आए युवक को पकड़ लिया गया, जबकि करनाल में देरी से पहुंचे एक अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिल सका।

फरीदाबाद में बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल

      फरीदाबाद जिले के सेक्टर-7सी स्थित केएल मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान एक युवक के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए। दो-तीन बार प्रयास के बावजूद सत्यापन असफल रहने पर उसे अलग खड़ा किया गया। सभी अभ्यर्थियों की जांच के बाद दोबारा सत्यापन करने पर भी फिंगरप्रिंट मेल नहीं खाने से संदेह गहरा गया।

     पुलिस पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था। आरोपी की पहचान रोहतक जिले के करौंथा निवासी माधव के रूप में हुई है, जो मनीला गांव निवासी विशाल की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। जांच में यह भी सामने आया कि असली अभ्यर्थी विशाल परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद था।

     पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

102 पदों के लिए 337 केंद्रों पर परीक्षा

     प्रदेशभर में 102 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए 8 जिलों में कुल 337 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे, बायोमेट्रिक सिस्टम और जैमर जैसी आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की गई थीं।

करनाल में महज 10-15 मिनट की देरी बनी वजह

      वहीं करनाल में एक अभ्यर्थी को महज 10-15 मिनट की देरी के कारण परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। पानीपत जिले के डूमियाना गांव निवासी सचिन समय पर घर से निकला था, लेकिन रास्ते में बाइक का टायर पंक्चर हो जाने के कारण वह समय पर केंद्र नहीं पहुंच सका।

      केंद्र पहुंचने पर एंट्री बंद हो चुकी थी। सचिन ने करीब 30 मिनट तक पुलिस और परीक्षा स्टाफ से अनुरोध किया, लेकिन नियमों के चलते उसे प्रवेश नहीं दिया गया। अंततः उसे निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

रिपोर्ट– अरुण शर्मा (मंडल प्रभारी, फरीदाबाद)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!