फरीदाबाद में 3.5 करोड़ की लागत से सरकारी स्कूल भवन का शिलान्यास, बेटियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद में 3.5 करोड़ की लागत से सरकारी स्कूल भवन का शिलान्यास, बेटियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

       फरीदाबाद में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे “ऐतिहासिक दिन” बताते हुए कहा कि देश में समानांतर रूप से संसद में नारी शक्ति वंदन बिल का पारित होना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

       मंत्री ने बताया कि नए भवन में 24 आधुनिक कक्षाओं के साथ अत्याधुनिक लैब का निर्माण किया जाएगा, जिससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह प्रोजेक्ट एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे सीधे तौर पर स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को लाभ मिलेगा।

       इस दौरान विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना है ताकि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

        राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कांग्रेस के पांच विधायकों के निलंबन को पार्टी का आंतरिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट किया, लेकिन आने वाले समय में इसके परिणाम उनके प्रतिकूल हो सकते हैं।

       फरीदाबाद में जारी विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और जनसुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है और वह स्वयं इनकी नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

      उन्होंने विश्वास जताया कि फरीदाबाद आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और शिक्षा सहित हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

हरियाणा से नीरू शर्मा की रिपोर्ट!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!