अवैध खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही : एडीसी – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही : एडीसी

😊 Please Share This News 😊

*- डीसी सतबीर मान की अध्यक्षता में अवैध खनन मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न

फरीदाबाद, 25 मार्च।

       अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने कहा कि जिला में कहीं भी अवैध खनन होता पाया गया तो दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन अवैध खनन की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और इस संबंध में संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित खनन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए तथा संबंधित गतिविधि को तत्काल बंद करवाया जाए। उन्होंने कहा कि खनन विभाग, पुलिस विभाग तथा राजस्व विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।

     एडीसी सतबीर मान ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा और जिन क्षेत्रों में अवैध खनन की संभावना अधिक है, वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अरावली की पहाड़ियों, यमुना नदी के किनारे तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त और निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पत्थर की अवैध खुदाई, रेत खनन या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।

      उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन और धरोहरें राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति हैं, जिनकी सुरक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति या समूह अवैध रूप से खनन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी यदि उनके क्षेत्र में लापरवाही पाई जाती है।

      अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण करें, अवैध खनन से संबंधित शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें तथा आमजन को भी इस संबंध में जागरूक करें।

         बैठक में खनन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ हरियाणा)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!