फरीदाबाद मे 26 व 31 मार्च को लगेंगे विधिक जागरूकता शिविर, नालसा योजना पर दी जायेगी जानकारी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद मे 26 व 31 मार्च को लगेंगे विधिक जागरूकता शिविर, नालसा योजना पर दी जायेगी जानकारी !

😊 Please Share This News 😊

···अनंगपुर व पाली रोड में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर

फरीदाबाद, 25 मार्च।

       मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव की ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा जारी मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने संबंधी योजना, 2025 के क्रियान्वयन के संबंध में, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देश अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा उक्त योजना को जिला स्तर पर लागू किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिसके तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 26 मार्च 2026 को गांव अनंगपुर, वन क्षेत्र, फरीदाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डी.एफ.ओ झैलकर (मो. 9406227557) संपर्क अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा पैरा लीगल वालंटियर एस.एस. भडाना कार्यक्रम में सहयोग हेतु उपस्थित रहेंगे।

     इसी क्रम में दिनांक 31 मार्च 2026 को गांव पाली रोड, वन क्षेत्र, फरीदाबाद में दूसरा जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पैनल अधिवक्ता सुनील दत्त कार्यक्रम में विधिक जानकारी प्रदान करेंगे।

      उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जेएसएस (JSS) प्रभात शंकर श्रीवास्तव को (मो. 9453854775) को जिला स्तर पर मानव-वन्यजीव संघर्ष (HWC) नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता, क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय तथा पीड़ितों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु पैनल अधिवक्ता सुनीत दत्त, (मो. 9811274797) तथा पैरा लीगल वालंटियर एस.एस. भडाना, (मो. 9871049632) को सहयोग हेतु नामित किया गया है।

पवन चौहान (जिला क्राइम रिपोर्टर)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!