मानव रचना कार्यक्रम मे गरजे मंत्री गौरव गौतम : बोले– कांग्रेस की हालत मिडिल ईस्ट जैसी अफरा तफरी वाली ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मानव रचना कार्यक्रम मे गरजे मंत्री गौरव गौतम : बोले– कांग्रेस की हालत मिडिल ईस्ट जैसी अफरा तफरी वाली !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट: हर्षुल शर्मा हरियाणा

      हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी की मौजूदा स्थिति की तुलना मिडिल ईस्ट के देशों से कर दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह मिडिल ईस्ट में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिलता है, ठीक वैसी ही स्थिति इस समय कांग्रेस के अंदर बनी हुई है।

     मंत्री गौतम ने दावा किया कि कांग्रेस का संगठन लगातार कमजोर हो रहा है और करीब 25 प्रतिशत पार्टी पहले ही टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी पूरी तरह बिखर सकती है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि 9 विधायकों में भी एकजुटता नहीं है—किसी ने वोट खराब किया, किसी ने क्रॉस वोटिंग की, तो कोई धरने पर बैठा नजर आया।

     यह बयान उन्होंने फरीदाबाद में मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान दिया, जहां वे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि मानव रचना खेलों के क्षेत्र में हरियाणा और एनसीआर को प्रतिभाशाली खिलाड़ी देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

     कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह देखने को मिला, वहीं मंत्री ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

     इसके साथ ही उन्होंने आगामी शहीदी दिवस को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च को फरीदाबाद में एक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

        मंत्री गौतम ने कहा कि शहीदी दिवस युवाओं को देशभक्ति, प्रेरणा और नई ऊर्जा देने का कार्य करता है, और इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!