गुन्नौर मे राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने आयोजित किया ईद मिलन समारोह ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गुन्नौर मे राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने आयोजित किया ईद मिलन समारोह !

😊 Please Share This News 😊

संभल

     सम्भल जनपद के कस्बा गुन्नौर में राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जागरूक परिषद (भाजपा सहयोगी संगठन) के बैनर तले ईद मिलन समारोह का आयोजन संगठन के कैंप कार्यालय अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राशिद अलीं के आवास नेहरू चौक पर आयोजित कर सभी ने एक दूसरे को गलें लगकर ईद की मुबारकबाद बधाइयाँ दी। सेवइयां, फैनी और खजूर मिठाईयाँ खाकर खुशियाँ मनाईं । राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश गौतम ने मिडिया को बताया ईद – उल – फितर अमन और शांति का पैगाम देता हैं । यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता हैं। रमज़ान के महीने में किए गए संयम, सेवा और इबादत हमें समाज में करुणा और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद सफदर ने बताया हमारे मोदी – योगी जी के नेतृत्व में ईद के अवसर पर देश और प्रदेश में अमन चैन कायम हैं। भाजपा सरकार में भयमुक्त ईद मनाईं जा रहीं हैं। रमज़ान के पाक महीने में प्रेम ओर खुशहाली से रोज़ा इफ्तार किया गया। कहीं भी मुस्लिम समाज एवं महिलाओं को कोई परेशानी नहीं हुईं। सभी ने मिलजुलकर मस्जिदों और घरों में शांति से इबादत की भाजपा नेता अजीत कुमार राजू यादव और ब्लॉक प्रमुख हनी यादव ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की इस अवसर पर नवनीत गाँधी समाज सेवक, हरीश गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष, जाहिद सैफी चैयरमेन प्रत्याशी, भाजपा नेता कुमोद वार्ष्णेय, साजिद सफदर चैयरमेन पति, धर्मेन्द्र प्रजापति,मंडल अध्यक्ष इंदिवर सिंह आदि मुख्य रूप से रहें।

 

गुन्नौर से संजीव गुप्ता की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!