जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

😊 Please Share This News 😊

संभल (बहजोई) 7 मार्च 2026

       जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में तहसील गुन्नौर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।
आज तहसील गुन्नौर में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायत का निस्तारण शीघ्र एवं निचले स्तर पर कर दिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक,उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार,तहसीलदार गुन्नौर रविन्द्र विक्रम सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!