मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सिंगापुर-इंडिया बिजनेस फोरम के अध्यक्ष श्री प्रसून मुखर्जी ने की मुलाकात !
|
😊 Please Share This News 😊
|

हरियाणा
मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य में निवेश के लिए आने वाले उद्यमियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
मुलाकात के दौरान गुरुग्राम में सिंगापुर-इंडिया बिजनेस फोरम का व्यापार केंद्र खोलने पर भी चर्चा हुई, जहां सिंगापुर की कंपनियों के कार्यालय स्थापित किए जा सकेंगे।
इस अवसर पर श्री प्रसून मुखर्जी ने मुख्यमंत्री को सिंगापुर आने का निमंत्रण भी दिया, ताकि निवेशकों के साथ सीधे संवाद कर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जा सके।
सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

