हरियाणा बजट 2026–27 ; विकास का ऐतहासिक रोडमैप, फरीदाबाद को मिलीं बड़ी सौगातें ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा बजट 2026–27 ; विकास का ऐतहासिक रोडमैप, फरीदाबाद को मिलीं बड़ी सौगातें !

😊 Please Share This News 😊

(आरआरटीएस, एलिवेटेड रोड, 400 बेड अस्पताल और नया आईएमटी—प्रदेश में तेज विकास की रफ्तार)

फरीदाबाद

       हरियाणा सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में किए गए प्रावधानों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मंत्रियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मीडिया से संवाद करते हुए बजट की प्रमुख घोषणाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बल्लभगढ़ में अलग प्रेस वार्ता कर क्षेत्रीय विकास योजनाओं की जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत 2,23,658.17 करोड़ रुपये का बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के विश्वास, सहभागिता और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव का दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि यह बजट वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 2,02,816.66 करोड़ रुपये की तुलना में 10.28 प्रतिशत अधिक है और विकसित भारत 2047 के विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

गोयल ने कहा कि इस बजट में किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक सहित प्रत्येक वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई है। हजारों सुझावों को शामिल करते हुए इसे जनभागीदारी के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे यह थोपे गए निर्णयों का नहीं, बल्कि सहभागिता से निर्मित विकास का रोडमैप बन सका है।

आरआरटीएस से बदलेगी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की तस्वीर!

मंत्री गोयल ने बताया कि 93 किलोमीटर लंबे दिल्ली–पानीपत आरआरटीएस कॉरिडोर, जिसकी अनुमानित लागत ₹32,327 करोड़ है, को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही 64 किलोमीटर लंबे दिल्ली–फरीदाबाद–नोएडा–जेवर एयरपोर्ट आरआरटीएस कॉरिडोर, जिसकी लागत ₹3,573 करोड़ है, को भी मंजूरी दी गई है।

इन परियोजनाओं से प्रदेश में तेज, सुरक्षित और आधुनिक क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से फरीदाबाद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख आर्थिक केंद्रों और जेवर एयरपोर्ट से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्राप्त होगीहोग

फरीदाबाद को मिली आधारभूत ढांचे की बड़ी सौगात!

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं का जिक्र करते हुए बताया कि शहर में दो नई एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा, जिनमें कुल 9 फ्लाईओवर शामिल होंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी और आवागमन सुगम होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल को 200 बेड से बढ़ाकर 400 बेड का किया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अतिरिक्त, जेवर एयरपोर्ट को जाने वाले ग्रीन हाईवे के आसपास एक नया आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) विकसित किया जाएगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही शहर की लगभग 100 किलोमीटर सड़कों का स्मार्ट अपग्रेडेशन किया जाएगा।

गुरुग्राम-नोएडा से जुड़ेगा फरीदाबाद: राजेश नागर

राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि आरआरटीएस परियोजना के तहत गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए नोएडा को जोड़ने की योजना को भी बजट में शामिल किया गया है। इससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होगा।

उन्होंने जानकारी दी कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 9 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर स्वीकृत किया गया है, जो ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी से सैनिक कॉलोनी तक बनाया जाएगा और मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में पांच से अधिक सब-फ्लाईओवर भी शामिल होंगे, जिससे लाखों लोगों को प्रतिदिन राहत मिलेगी।

 

महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर!

राजेश नागर ने 4000 नए राशन डिपो अलॉट करने के निर्णय का स्वागत करते हुए बताया कि इनमें से 33 प्रतिशत दुकानें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।

साथ ही राइस मिलर्स को पेनल्टी से राहत देने के लिए एकमुश्त भुगतान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे उद्योग से जुड़े लोगों को आर्थिक सहूलियत प्राप्त होगीहोग

       कुल मिलाकर हरियाणा का वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश के समग्र विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। फरीदाबाद को मिली विशेष सौगातों से शहर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

फरीदाबाद से ब्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!