अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल।

😊 Please Share This News 😊

बबराला(संभल)

 

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर के नजदीक आज अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया जिसमें ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको परिजन नजदीकी चिकित्सालय में ले गए। युवक की मौत से गांव में गम का माहौल बन गया।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी अनिल पुत्र सीताराम सिंह उम्र 21 वर्ष अपने मौसेरे भाई गब्बर पुत्र महेंद्र के साथ मंगलवार तड़के सुबह ट्रैक्टर पर सवार होकर जिला बुलंदशहर के नरौरा से गेहूं व भूसा निकालने वाली मशीन कटर को खरीदने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से 500 मीटर दूरी पर पहुंचे तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रैक्टर पर सवार अनिल पुत्र सीताराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका मौसेरा भाई गब्बर भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको नजदीकी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कर दिया।
मौके पर पहुंचे परिजनों में शव को देखकर चीख पुकार मच गई। युवक की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
खबर लिखे जाने तक
मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। शव को परिजन गांव में ही लेकर चले गए।

ठा. भूपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!