दिल्ली बडौदा मुंबई हाईवे से हमारे शहर को बड़ा लाभ मिलगा – राजेश नागर – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दिल्ली बडौदा मुंबई हाईवे से हमारे शहर को बड़ा लाभ मिलगा – राजेश नागर

😊 Please Share This News 😊

          फरीदाबाद, 30 जून (अरुण शर्मा ) : विधायक राजेश नागर ने आज एनआईटी तीन स्थित एक होटल में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण होती है। भाजपा सरकार फरीदाबाद की कनेक्टिविटी पर काम कर रही है। फरीदाबाद से होकर गुजरने वाले दिल्ली बडौदा मुंबई हाईवे से हमारे शहर को बड़ा लाभ मिलगा। सडक़ मार्ग से व्यक्ति 12 घंटे में मुंबई पहुंच सकेगा। इसके अलावा फरीदाबाद को नोएडा से जोडऩे के लिए मंझावली यमुना पर पुल बनकर तैयार है, जल्द ही शुरू होने वाला है। भविष्य में यमुना के जरिए जल परिवहन की संभावना को देखते हुए इसकी हाईट को बढ़ाया गया, जिसके कारण थोड़ी देरी हुई। अभी इसके लिंक रोड बनाने का काम चल रहा है।

       विधायक राजेश नागर केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि इन नौ वर्षों में भारत और हरियाणा ने लंबी दूरी तय की है। इस समय में जनता तक सरकार को पहुंचाया गया है।

       विधायक नागर ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक नया शहर ग्रेटर फरीदाबाद बसाने का काम चल रहा है। यहां 10-15 साल पहले बनी सडक़ें बह गई थीं जिन्हें करोड़ों की लागत से हमने दोबारा बनाने का काम किया है। इसके साथ ही अनेक सरकारी स्कूलों को सीबीएसई किया गया है और अनेक स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। तिगांव के सरकारी कॉलेज को अपग्रेड किया गया है, नई इमारत बनाई है वहीं प्रदेश की पहली डिजिटल आईटीआई तिगांव में बनाई गई है। हमने भूजल स्तर को उठाने के लिए दर्जनों की संख्या में गांव के जोहड़ों की मरम्मत, उनकी साफ सफाई एवं रखरखाव पर भी बड़ा ध्यान दिया है।

      उन्होंने कहा कि पुरानी सीवर लाइनों को बदलने का काम अनेक जगहों पर चल रहा है जिसके पूरा होने पर जलजमाव और सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। नागर ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता पुन: केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है। आज अनेक सर्वेक्षणों में मोदीजी को दुनिया का नंबर वन नेता माना गया है वहीं कोरोना काल में 140 करोड़ भारतवासियों का बेहतर ख्याल रखने, दवा, भोजन, टीका आदि उपलब्ध कराने के लिए दुनिया मोदीजी की ओर सम्मान से देख रही है और आज के सूचना युग में यह बात किसी से छुपी नहीं रह सकती है। नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के मयूर मुकुट हैं जो भारत की आन बान शान का प्रतीक बन गए हैं।

        विधायक राजेश ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा टाउन पार्क और स्टेडियम बनाने के बारे में भी हमने अपनी मांग रखी है जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से जल्द ही पूरी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि हमारे यहां पन्ना प्रमुख स्तर पर संगठन है जो भारत को दुनिया की आर्थिक, सामाजिक, सामरिक, सांस्कृतिक शक्ति बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: सत्तासीन करने के लिए तैयार हैं।

        इस अवसर पर तिगांव विधानसभा प्रभारी नंद किशोर शर्मा, चुनाव प्रभारी प्रकाश भाटी, तिगांव मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, गिर्राज शर्मा, कैलाश शर्मा, विस्तारक मनजीत जांगड़ा, लोकेश बैंसला, प्रहलाद शर्मा, शीशराम अवाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!