रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर ने कांग्रेस पर जमकर किये प्रहार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर ने कांग्रेस पर जमकर किये प्रहार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 25 जून (अरुण शर्मा) : सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा आयोजित रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि बल्लभगढ़ से पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री आज रविवार को पलवल के गांव गदपुरी में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की गौरवशाली भारत रैली को सम्बोधित कर रहे थे। रैली में पहुंचने पर रैली के संयोजक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथिगणों का अभिनंदन किया।
रैली के संयोजक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधान सेवक के रूप में पिछले 9 साल से हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। आज हर वर्ग को उचित सम्मान देने का काम मौजूदा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन 9 सालों को गांव और गरीब के कल्याण के रूप में याद किया जा रहा है। इन 9 वर्षों में देश ने जो तरीकी की है, वह बेमिसाल है। आज मोदी जी के व्यक्तित्व की पहचान पूरी दुनिया में बनी है। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का श्रेय देश के प्रधान सेवक को जाता है। आज नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर हैं और यही कारण है कि भारत को जी 20 देशों की मेजबानी करने का अवसर मिला है।
रैली में बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ,फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव विधायक राजेश नागर, फरीदाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पृथला से नयनपाल रावत, पलवल विधायक दीपक मंगला, हथीन से प्रवीण डागर, होडल से जगदीश नायर, पलवल भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, भाजपा नेता सोहनपाल सिंह, पूर्व विधायक नागेन्द्र भड़ाना, केहर सिंह रावत और राजेंद्र बीसला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!