सामुदायिक भवन में खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह किया आयोजित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सामुदायिक भवन में खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह किया आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 11 जून (अरुण शर्मा)। सेक्टर-62 सामुदायिक भवन में खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में जॉर्डन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल लेकर आए बच्चों के सम्मान में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि सेक्टर 62 निवासी नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी बिशन स्वरूप तेवतिया के बेटे ओम तेवतिया, नंगला ज्ञान के पूर्व सरपंच रहे जोगिंदर कीना की भतीजी सांची कीना और अनन्या कीना ने भी गोल्ड मेडल लेकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। ओम तेवतिया ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता जबकि सांची ने दो गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इसके अलावा अनन्या ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल कर अपने इलाके का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि पहुंचे और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना और अपने इलाके का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों और उनके परिवारजनों को बधाई दी। इस अवसर आरडब्ल्यूए के प्रधान कैप्टन किशन लाल यादव, बापू नगर से गंगा पहलवान, योगेश शर्मा, मुकेश डागर, रामाश्रय राय, सुनील बिश्नोई, सुनील मल्होत्रा, बिशन सिंह तेवतिया, सुरेंद्र कीना सहित सेक्टर 62 के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!