पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 23 मई (अरुण शर्मा)। मोटर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन मथुरा रोड ओल्ड फरीदाबाद द्वारा पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर मंगलवार को ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने दिनभर सडक़ से गुजरने वाले वाहनों को रोककर ठंडा व मीठा पानी राहगीरों को पिलाया। छबील को सुबह से प्रारंभ कर सायं तक लगाया गया।
इस अवसर पर मूलराज नन्द्राजोग, प्रीतपाल सिंह चौहान, मिकी सिंह मान, विनोद खट्टर, सर्वजीत सिंह चौहान, पम्मी अरोड़ा, सरदार जसबीर सिंह, मनोज गुप्ता, महेश अग्रवाल, विनय लाम्बा व कमरूद्दीन ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लिया और राहगीरों की प्यास बुझाई।
एसोसिएशन के पदाधिकारी टोनी पहलवान ने कहा कि हर वर्ष वे एसोसिएशन के साथियों के साथ मिलकर श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर छबील लगाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म सम्भाव के प्रखर पैरोकार गुरु अर्जन देव जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कियाए उनका जीवन हमारे लिए सच्ची प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल जीव को पानी पिलाना, उसे नया जीवन देने के समान है। एक दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं चौपालों व बैठकों में मिट्टी के नए घड़ों में पानी भरकर रखती थी, ताकि उन्हें गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने का कई गुणा फल प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि हमें समय-समय पर इस तरह के आयोजन करते रहने चाहिए। इस तरह के कार्य से पुण्य का फल भी मिलता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!