कल्पना चावला सिटी पार्क बल्लभगढ़ से गुप्ता होटल तक निकाला विरोध मार्च। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कल्पना चावला सिटी पार्क बल्लभगढ़ से गुप्ता होटल तक निकाला विरोध मार्च।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 21 मई (अरुण शर्मा)। सैनी सभा चौबीसी पाल के बैनर तले आज कल्पना चावला सिटी पार्क बल्लभगढ़ से गुप्ता होटल तक विरोध मार्च निकाला गया।
विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता वाल्मीकि अम्बेडक़र शिक्षा मिशन के अध्यक्ष अनिल कुमार चिण्डालिया ने की।
श्री बेनीवाल ने कहा कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 9 जनवरी 1858 को दिल्ली के चांदनी चौक पर बल्लभगढ़ रियासत के राजा नाहर सिंह के साथ उनके प्रमुख विश्वासपात्र साथी भूरा सिंह वाल्मीकि, गुलाब सिंह सैनी व खुशाल सिंह को भी फांसी की सजा दी गयी थी, परन्तु आज इन शहीदों को जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है।
आज राजा नहर सिंह जी के नाम से स्टेडियम, पार्क, बस अड्डा व मैट्रो स्टेशन भी है। लेकिन राजा के साथ अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन अन्य शहीदों की स्मृति में कुछ भी नहीं है। और अब बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में राजा नाहर सिंह की 17 फुट ऊंची मूर्ति लगाई जा रही है जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां भी इन शहीदों की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।
जब राजा नाहर सिंह के साथ इन क्रांतिकारियों भूरा सिंह वाल्मीकि, गुलाब सिंह सैनी, खुशाल सिंह को भी फांसी दी गई तो इनकी मूर्ति राजा नाहर सिंह के साथ क्यों नहीं लगाई जा रही। यह उन वीर शहीदों की शहादत का भारी अपमान है।
अत: उन शहीदों को सम्मान दिलाने के लिए वाल्मीकि समुदाय व सैनी समुदाय के सैकड़ों लोगों द्वारा मिलकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें राजा नाहर सिंह जी की मूर्ति के साथ शहीद भूरा सिंह वाल्मीकि, शहीद गुलाब सिंह सैनी व शहीद खुशाल सिंह की भी मूर्ति लगाने की मांग की गई।
वाल्मीकि अम्बेडक़र शिक्षा मिशन के महासचिव जयपाल बैनीवाल ने कहा कि शहीद किसी जाति विशेष का नहीं होता अत: इन शहीदों के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
सैनी सभा चौबीसी पाल के अध्यक्ष सुभाष सैनी ने कहा कि शहीदों के त्याग से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। शहीदों के साथ भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में वाल्मीकि अम्बेडकर मिशन के अध्यक्ष अनिल चिंडालिया, मनोज बालगुहेर, सूरजभान, सुशील, अमित बैनीवाल, देविंदर पहलवान, बाबू लाल नम्बरदार, संजीव सरपंच, अमरपाल गहलोत, एडवोकेट जयप्रकाश, सुनील लोहट, कल्लूराम, अनिल वाल्मीकि, ब्रह्म चिंडालिया, राजेन्द्र, सतबीर, बलि सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित, राजकुमार, सुनील चिंडालिया, सैनी सभा चौबीसी पाल से संतोष सैनी, ताराचंद सैनी, प्रदीप सैनी, महिपाल सैनी, प्रधान नंदकिशोर, रिंकू सैनी, सुरजीत सिंह सैनी, मास्टर किशनपाल आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!