बडखल विधानसभा क्षेत्र में 100 स्थानों पर 100-100 लोग एक साथ मन की बात सुनेंगे – श्रीमती सीमा त्रिखा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बडखल विधानसभा क्षेत्र में 100 स्थानों पर 100-100 लोग एक साथ मन की बात सुनेंगे – श्रीमती सीमा त्रिखा

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 29 अप्रैल (अरुण शर्मा)। बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड कल 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। बडखल विधानसभा क्षेत्र में 100 स्थानों पर 100-100 लोग एक साथ मन की बात सुनेंगे।
विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने शनिवार को सौवें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर उन्हें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संचालक, पालक व उप पालक समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 100 स्थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण को लोगों को सुनाने का विशेष प्रबंध किया गया है। इस स्थानों पर 100-100 से अधिक लोगों के बैठने का विशेष प्रबंध किया गया है। विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस रेडियो प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसलिए वे जी-जान लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट आएं और अधिक से अधिक लोगों कार्यक्रम में शामिल कराएं। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि भाजपा ने इस प्रसारण के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं। पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कई जगह प्रसारण को सुनवाने का इंतजाम किये हैं।
आज से पहले भी विधायक द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक कर चुकी हैं, जिनमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से भाग लेकर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रण लिया गया।
विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि आईआईएम रोहतक की ओर से किए गए एक सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री की ओर से मन की बात में उठाए गए सबसे लोकप्रिय विषयों में भारत की वैज्ञानिक उपलब्धि, आम नागरिकों के किस्से, सशस्त्र बलों की वीरता, युवा संबंधित मुद्दे और पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इस सर्वे के मुताबिक, हर मन की बात कार्यक्रम में श्रोताओं की संख्या बढ़ती ही गई है। सर्वे में बताया गया है कि अब तक 100 करोड़ लोग इस प्रसारण को कम से कम एक बार जरूर सुन चुके हैं जबकि 23 करोड़ लोग इसे नियमित तौर पर सुनते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!