पुलिस आयुक्त ने अक्षय तृतीया व ईद के पर्व को देखते हुए शहर में पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पुलिस आयुक्त ने अक्षय तृतीया व ईद के पर्व को देखते हुए शहर में पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 21 अप्रैल (अरुण शर्मा)। अक्षय तृतीया व ईद के त्यौहार को देखते हुए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोडा ने सभी डीसीपी, सहायक पुलिस आयुक्त तथा थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने ऐरिया पेट्रोलिंग करके शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के दिए निर्देश।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहां है ईद के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें। सभी थाना चौकी प्रभारी अपने-अपने एरिया में अलर्ट रहेंगे। ईद के अवसर पर कुछ उपद्रवी लोग धार्मिक-सौहार्द को बिगाडऩे की कोशिश करते हैं परंतु फरीदाबाद पुलिस इस प्रकार के तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है और यदि कोई भी व्यक्ति समाज में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईद के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हुड़दंग बाजी कर कानून व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश की जाती है ऐसे उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार को सेलिब्रेट करें तथा किसी भी प्रकार की भडक़ाऊ बयानबाजी में आकर हुड़दंगबाजी ना करें। ऐसे में पुलिस द्वारा उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कुछ लोग नाबालिग लड़कियों की शादियां कर देते हैं जोकि कानूनन अपराध है ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कानून के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!