फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 14 अप्रैल (अरुण शर्मा)। फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ आर एन सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, जिला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा, जिला मीडिया सह प्रमुख राज मदान, कार्यालय सचिव सचिन गुप्ता, सोशल मीडिया सह-संयोजक हिमांशु मिश्रा, सचेत जैन भाजपा युवा मोर्चा जिला सचिव कृष्ण कुमार आर्य, सीही मंडल महामंत्री सुनील आनंद व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि दी।
जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता, चिंतक और समाज सुधारक डा. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों, शोषितों औत दलितों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। बाबा साहेब अंबेडकर को जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्नए भारत के सर्वोच्च नागरिक के सम्मान से सम्मानित किया गया था।
भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय सप्ताह 6 अप्रैल से 14 अप्रैल मना रही है जिसके तहत ही आज बाबा साहब की जयंती जिले के सभी मंडलों में उनकी प्रतिमा पर स्वच्छता कर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि कर धूमधाम से मनाई और कई स्थानों पर तो गोष्ठी कार्यक्रम भी किये गए। हम सभी को उनके श्रेष्ठ विचारों का अनुसरण करना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!