फसलों के रबी सीजन के दौरान जिला की मंडियों में खरीद का कार्य एक अप्रैल से किया जा रहा -उपायुक्त अपराजिता – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फसलों के रबी सीजन के दौरान जिला की मंडियों में खरीद का कार्य एक अप्रैल से किया जा रहा -उपायुक्त अपराजिता

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 31 मार्च (अरुण शर्मा)। अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने कहा है कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार फसलों के रबी सीजन के दौरान जिला की मंडियों में खरीद का कार्य एक अप्रैल से किया जा रहा है और लिफ्टिंग कार्य भी साथ साथ किया जाना सुनिश्चित करें।
एडीसी अपराजिता आज शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सरकारी एजेंसियों द्वारा जिला फरीदाबाद में रबी सीजन फसलों की खरीद फरोख्त और उठान कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में तैयारियों की समीक्षा कर रही थी। बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हैफेड, एफसीआई, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, राजस्व और कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी तथा मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक-एक करके बारीकी से विस्तृत जानकारी ली गई।
एडीसी अपराजिता ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार रबी सीजनल फसलों की खरीद-फरोख्त और उठान कार्यों के लिए साफ-सफाई, झराई, तुलाई, उठाई, फसलों की आनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अदायगी सहित तमाम पहलुओं पर बारीकी से मंत्रणा की गई।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अधिकारी श्रीमती सीमा शर्मा ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा रबी की फसलों के खरीद के लिए सरकारी हिदायतों के अनुसार की जाने वाले संभावित क्रियान्वयन बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं एक-एक करके अन्य विभागों और कारपोरेशन के अधिकारियों ने उनके विभागों की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन की बारीकी से जानकारी दी गई।
बता दें कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सरसों की खरीद-फरोख्त और उठान का काम निरंतर चलाया जा रहा है। वहीं आज एक अप्रैल से गेहूं, चना और जौ की खरीद का काम शुरू कर दिया गया है। सरकारी एजेंसियों द्वारा सरकार की हिदायतों के अनुसार सरसों की खरीद 5450 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं की 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।
बैठक में डीएफसी श्रीमती सीमा शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की डाक्टर संगीता, हैफेड, एफसीआई, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, राजस्व और कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी तथा मण्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!