मोहित की हत्या के मामले में 12 वे आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मोहित की हत्या के मामले में 12 वे आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 29 मार्च (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने 26 अक्टूबर को लाठी-डंडों से चोट मारकर की गई मोहित की हत्या के मामले में 12 वे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में इससे पहले वारदात के मुख्य आरोपी करण तथा उसके पिता मुकेश, राहुल, विशाल, कुणाल, सुमित, शुभम निशांत, संजय, आकाश तथा विनय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अभी 6 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम हर्ष है। आरोपी न्यू भुपानी एरिया के रहने वाले हैं। 26 अक्टूबर को मृतक मोहित की पत्नी द्वारा भूपानी थाने में शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि 25-26 अक्टूबर की रात आरोपी व उसके 17-18 अन्य साथियों ने कुल्हाड़ी लाठी व डंडों से चोट मारकर मोहित तथा मोहित के साथी नवीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोहित और नवीन को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मोहित के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले किया गया। मोहित की पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने वारदात की मुख्य आरोपी करण को 26 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके पश्चात नवंबर 2022 में आरोपी करण के पिता आरोपी मुकेश और अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड के पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों की किसी बात को लेकर रंजिश थी जिसके चलते आरोपियों ने मोहित की हत्या कर दी। दोनों आरोपी मुख्य आरोपी करण के दोस्त हैं। करण ने ही दोनों को हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग डंडे बरामद किए गए हैं। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियो की तलाशी जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!