ग्रामीणों ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ग्रामीणों ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 4 मार्च (अरुण शर्मा)। गांव मिर्जापुर स्थित बैरागी धर्मशाला में ग्रामवासियों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश पूर्व उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की। इस मौके पर समस्त ग्रामवासियों ने पगड़ी ओर फूल मालाओं से मुख्यतिथि का मान-सम्मान किया।
पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्र के लोगों को होली के त्योहार की शुभकामनाये देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से पूरा समाज ओर परिवार एकजुट हो जाते है जिससे त्योहार की गरिमा तो बनी ही रहती है ओर साथ मे आपसी भाईचारा भी बना रहता है।
अंत मे पूर्व मंत्री ने सभी को संदेश देते हुए कहा की जैसे एक सुखी वीरान तस्वीर मे रंग भरने से वो खूबसूरत हो जाती है ठीक उसी प्रकार हम रंगों की तरह एक दूसरे के जीवन मे खुशियों का आदान-प्रदान करें ओर दूसरों के जीवन में खुशियों के रंग भर कर उन्हें महकाने का काम करें।
इस मौके पर महिपाल आर्य, रमेश उर्फ भोलू प्रधान, कंवर बालू सिंह, जीत सिंह, पाले राम, देवी चरण, नरेश खेड़ी, सियाराम सीही गांव, सुखबीर गोयत, मास्टर कविन्द्र, महेन्द्र, राम किशन, संजय व सैकड़ो लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!