हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चलाया अभियान। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चलाया अभियान।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 28 फरवरी (अरुण शर्मा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रम में स्थानीय बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं अभियान चलाया। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत विष्णु कॉलोनी में प्राचीन खेड़ा बाबा देवत के मंदिर में मत्था टेक कर करते हुए हरि विहार होते हुए सुभाष कॉलोनी तक पद यात्रा की। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज का जगह-जगह चौक-चौराहों और दुकानों पर फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहना कर जोरदार स्वागत किया और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को अपना समर्थन दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए गिरीश भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर की पदयात्रा की गई। यात्रा में भारत के करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें भारत के हर वर्ग किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा व महिलाओं से मिलना हुआ तथा उनकी समस्याओं को जाना। इसी क्रम में कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार आम-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि हम घर-घर जाकर आमजन की समस्याओं को सुने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने का काम करेंगे, क्योंकि वर्तमान स्थानीय विधायक ने क्षेत्र में कोई कार्य नही किया है। आज बल्लभगढ़ विधानसभा खुद को ठगा हुआ महसूस करता हैं। जगह-जगह कूड़े कचरे का ढेर लगा हुआ है। शहर में जाम की इतनी विकट समस्या है कि जिस सफर को तय करने में कुछ मिनट लगने चाहिए आज उसी दूरी हो तय करने में घण्टों लगते है। लेकिन जनता ने मन बना लिया है प्रदेश की इस दमनकारी लोकतंत्र-विरोधी सरकार को उखाडऩे का क्योंकि जनता अब इनकी फुट डालो राज करो कि नीति समझ चुकी है।
इस मौके पर डॉ. रामनारायण शर्मा, टेकचंद शर्मा, त्रिलोकचंद पटवारी, लोकचंद्र चौधरी, संतराम वशिष्ठ, अनिल भारद्वाज, सीताराम गोयल, गौरीशंकर, चंद्रभूषण एडवोकेट, सुनील भारद्वाज, भूपेश गुप्ता, अभिषेक नेतराम एडवोकेट, चन्द्रभान चौहान, दीपक चौहान, राजू पंडित, डॉ.राजू सैन, मनीष अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, अलकेश यादव, के.के. त्यागी, अजय यादव, मंजीत, सूबे सिंह, भवानी सिंह, देवदत्त भारद्वाज, कृष्ण भारद्वाज, आकाश, राजन आदि सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!